फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेड यूनियन काउंसिल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने बुधवार को हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इस दौरान विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे मजदूर आंदोलनों और उनकी समस्याओं को उठाया प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई एटक से अनिल पवार, हिंद मजदूर सभा से जसपाल राणा, सीटू से सुरेश नौहरा, इंटक से मुकेश शर्मा, एआईयूटीयूसी से श्रवण कुमार गुप्ता और बेलसोनिका यूनियन के महासचिव जसबीर सिंह ने संयुक्त रूप से की। यूनियन नेताओं ने कहा कि मजदूर अपनी जायज मांगों जैसे न्यूनतम वेतन, डबल ओवरटाइम, स्थायी नौकरी और श्रम अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इन मांगों को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त रवैया अपनाया जा रहा है। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने मजदूरों पर लाठीचार्ज, झूठे केस दर्ज करने और गिरफ्तारियों की निंदा की। उन्होंने मांग की है कि सभी गिरफ्तार मजदूरों और नेताओं को तुरंत रिहा किया जाए और ऐसी कार्रवाइयों पर रोक लगाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से करीब 20 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन को लागू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें