गुरुग्राम। घाटा गांव के टी-पाॅइंट से एक्सटेंशन रोड पर सड़ी-गली हालत में युवक का शव मिला है। बुधवार सुबह एक राहगीर ने झाड़ियों और कूड़े के पास शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई दीपक ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई दस्तावेज या मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है। शव को कब्जे में लेकर 72 घंटाें के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। प्राथमिक जांच में पुलिस को युवक की हत्या की आशंका है। वहीं, जिले के थानों से भी गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। संवाद