फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थ्री आर अभियान के तहत बच्चों को बांटे खिलौने

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम मानेसर की तरफ से चलाए जा रहे थ्री आर (रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल) अभियान के तहत एक पहल शुरू की गई। सक्रिय नागरिक सत्या सहाय के सहयोग से रैगपिकर्स (कचरा बीनने वाले) परिवारों के बच्चों को अच्छी स्थिति वाले खिलौने, स्टेशनरी और पुनर्चक्रित (रीसायकल) नोटबुक वितरित की गई। इस कार्यक्रम के जरिये उन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना था, जिन्हें अक्सर ऐसी सुविधाएं नहीं मिल पाती। बच्चों ने खिलौने और पढ़ाई का सामान पाकर खुशी जताई। आयोजकों ने बताया कि आरआरआर अभियान का मकसद केवल कचरा कम करना ही नहीं, बल्कि लोगों में पुनः उपयोग (रीयूज) और पुनर्चक्रण (रीसायकल) की आदत विकसित करना भी है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों की मदद भी की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें