फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्लोबल सिटी में बनेंगे 700 मीटर तक ऊंचे टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबार और आवास के साथ कई आधुनिक सुविधाएं होंगी विकसित
विज्ञापन


6 से 7 एकड़ जमीन तय की, 15 कंपनियों ने निर्माण में रुचि दिखाई

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम की पहचान अब सिर्फ ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि गगनचुंबी टावरों से भी होने वाली है। शहर में विकसित हो रही ग्लोबल सिटी में 620 से 700 मीटर ऊंचे मिक्स्ड यूज टावर बनाने की तैयारी है। इन टावरों में कारोबार और आवास के साथ दूसरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) ने टावरों के लिए करीब 6 से 7 एकड़ जमीन तय की है। यहां दो बड़े टावर बनाने की योजना है। करीब 15 कंपनियों ने इन टावरों के निर्माण में रुचि दिखाई है। हालांकि, अभी टेंडर और बिडिंग की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है। ग्लोबल सिटी का पहला चरण करीब 587 एकड़ जमीन पर विकसित किया जा रहा है। यहां सड़क, बिजली, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं का काम चल रहा है। पहले चरण का काम जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी के निदेशक सुशील सारवान ने बताया कि ग्लोबल सिटी में कई बड़ी कंपनियां निवेश में रुचि दिखा रही हैं। ग्लोबल सिटी में ऊंची इमारतों की योजना पहले से तैयार है। इसका डिजाइन वर्ष 2023 में जारी किया गया था। वहीं, गुरुग्राम में रेवंता आवासीय परियोजना के तहत 192 मीटर ऊंचे टावर का प्रस्ताव भी है। आने वाले समय में ग्लोबल सिटी के टावर गुरुग्राम की बदलती तस्वीर और बढ़ते कारोबार की नई पहचान बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें