फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरटीई दस्तावेज सत्यापन का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयनित बच्चों के अभिभावकों के पास दस्तावेज सत्यापन कराने का आज अंतिम तिथि है। शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार, 15 जुलाई तक सभी चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन नहीं कराने पर छात्र का आरटीई के तहत दाखिला रद्द माना जाएगा और उसे दाखिले का लाभ नहीं मिलेगा। निदेशालय ने हर जिले में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन किया है, जो दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। अभिभावकों को बच्चे के साथ उपस्थित होना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन की समय सीमा समाप्त होने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें