पुन्हाना। शहर के वार्ड नंबर-5 से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मोहित 5 जुलाई से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं चला गया है। मोहित को उन्होंने अपने आसपास रिश्तेदारों तथा जानकार लोगों में काफी ढूंढने की कोशिश की, परंतु उसका कहीं भी कुछ पता नहीं चला है। वहीं, जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा युवक की खोज जारी है। जल्द ही युवक का पता लगा लिया जाएगा। संवाद