फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज यूजी की पहली मेरिट पर फीस जमा करने का आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट, 21 से 23 तक होंगे दाखिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यूजी की पहली मेरिट पर दाखिला लेने वाले छात्रों के पास मंगलवार को फीस जमा करने का अंतिम मौका है। दाखिला फीस भुगतान से चूकने वाले छात्रों को दूसरी मेरिट की दाखिला दौड़ से बाहर कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों को ओपन काउंसलिंग में ही अन्य छात्रों के साथ दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि दाखिले की दौड़ में कई छात्र पिछड़े हैं। वह पहली मेरिट में शामिल हैं। बावजूद इसके फीस भुगतान में देरी कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को ओपन काउंसलिंग में नए सिरे से दाखिला दौड़ में शामिल होना पड़ेगा। फीस भुगतान के बगैर कोई भी छात्र दाखिले की दावेदारी नहीं कर सकेगा। इसके लिए कॉलेज परिसर में नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट में शामिल छात्रों को फोन पर संदेश भेजकर भी इस बारे में सूचना दी जा रही है। दाखिला पोर्टल में लगातार आई तकनीकी खामी के कारण छात्रों को अतिरिक्त समय दिया गया है। मंगलवार के बाद छात्रों को फीस भुगतान का मौका नहीं मिलेगा। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें