फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्नातक में दाखिले में आवेदन के लिए आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन पत्र में त्रुटि सुधारने का भी मिलेगा मौका, अब तक करीब 60 प्रतिशत आवेदन प्राप्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए आज अंतिम मौका है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार अब तक विभिन्न कोर्सों के लिए करीब 1689 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जो कुल सीटों के मुकाबले लगभग 60 प्रतिशत माने जा रहे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने का भी एक और मौका देने की बात कही है। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलती कर दी है, वे निर्धारित समय के भीतर अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। इससे छात्रों को दाखिला प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यूनिवर्सिटी के अनुसार इस बार प्रोफेशनल और रोजगार आधारित कोर्सों की सबसे अधिक मांग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैचलर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल कोर्स में सबसे अधिक 336 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी में 239 और बीबीए-एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स में 219 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा एमबीए इंटीग्रेटेड कोर्स में 201, बीएससी मैथमैटिक्स विद डाटा साइंस में 133 और इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रैवल एंड टूरिज्म कोर्स में 128 आवेदन पहुंचे हैं। बीएससी एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया और क्लिनिकल साइकोलॉजी जैसे कोर्सों में भी विद्यार्थियों की अच्छी रुचि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें