फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे तम्बाकू पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अब शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही शिक्षण संस्थाओं में तंबाकू मुक्ति अभियान चलाए जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी विश्वविद्यालय, सभी सरकारी और निजी कॉलेजों को निर्देश जारी कर तंबाकू मुक्ति अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। सभी कॉलेजों में दीवारों पर इससे संबंधित स्लोगन और चित्र बनाए जाएंगे। इस अभियान के तहत नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के प्रचार्य वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि निदेशालय के आदेशानुसार डॉ. कर्मवीर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जल्द ही तंबाकू मुक्ति के लिए सेमिनार आयोजित होंगे। संस्थान के सौ मीटर के दायरे में तंबाकू पदार्थ की बिक्री को रोका जाएगा।
युवाओं को दिलाई जाएगी शपथ
विद्यार्थियों को इसका सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी। संस्थान में पोस्टर, स्लोगन, निबंध, प्रश्नोत्तरी व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। संस्थान की मुख्य दीवारों पर तंबाकू से होने वाले हानिकारक प्रभावों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अभियान के तहत जो शिक्षक और विद्यार्थी तंबाकू मुक्ति में युवाओं को जागरूक करेंगे, संस्थान द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें