फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टोल बचाने के लिए गांवों की सड़कों से निकाल रहे वाहन, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन रात ट्रक, डंपर ओर कारें बिना रोक-टोक गांव में घुस रहे, लोगों को हादसे का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। एनएच-248ए पर स्थित घामड़ौज टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले सैकड़ों वाहनों की वजह से आसपास के गांव के लोग परेशान हो रहे हैं। गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के लिए गांव की सड़कों से होकर निकल रहे हैं। यह रास्ता महेंद्रवाड़ा और गढ़ी बजिदपुर से होकर गुजरता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि टोल से बचने के लिए गांव की शांत सड़कों को हाईवे में बदल दिया है। दिन रात ट्रक, डंपर ओर कारें बिना रोक-टोक गांव में घुस आते हैं। इससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार सुबह और शाम के समय तो स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि गांव की सड़कों पर चलने में डर लगने लगता है। उन्हाेंने बताया कि गांव में दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। जिससे गांव में खतरा बना रहता है। बाहरी वाहनों के बेतहाशा दबाव ने गांव की शांति को भंग कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक इस गंभीर समस्या को नजर अंदाज किया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में प्रवेश लेने वाले बाहरी वाहनों पर सख्ती की जाए और गांवों के रास्तों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि उनकी सुरक्षा और शांति वापस लौट सके।

गांव में बाहरी वाहनों के प्रवेश से होने वाली परेशानियों के लिए प्रशासन से बात कर जल्द समाधान किया जाएगा। - अशोक चौधरी, प्रबंधक घामड़ौज टौल प्लाजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें