भाजपा गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में निकाली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा सफल रही। उक्त यात्रा वीर शहीदों की याद में निकाली गई थी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उक्त यात्रा सोहना खेल स्टेडियम से शुरू होकर दमदमा मार्ग स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा गुरुग्राम महानगर जिलाध्यक्ष अजीत यादव द्वारा किया गया था।
यात्रा के दौरान युवाओं में भारी जोश देखने को मिला। उनके गगन भेदी नारों से समूचा आसमान गूंज उठा था। हीद स्मारक पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बाण और शान है। देश को आजादी दिलाने में वीर शहीदों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद किसी एक वर्ग का नहीं होता बल्कि समूचे देश का होता है। इस अवसर पर विधायक तेजपाल तंवर के पुत्र विजय तंवर, भाजपा मंडल प्रधान सौरभ सिंगला, पूर्व मंडल प्रधान गौरव चुघ, सतबीर सुथार, मुकेश सैनी, पूर्व पार्षद नागेश मुखी, पार्षद नरेश सैनी, भाजपा मंडल उपप्रधान दिनेश गर्ग, कपिल सैनी, रामबाबू गुप्ता, चंद्रप्रकाश मोंगिया, तरुण लठ, भाजपा वरिष्ठ नेता सुभाष बंसल, पूर्व पार्षद रमन जांगड़ा आदि मौजूद रहे।