फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तिरंगा यात्रा आज, भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नगर में आज शाम आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा के लिए बुधवार को भाजपा मंडल कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तिरंगा यात्रा के जिला सह संयोजक हरबीर सिंह अधाना ने की। इसमें मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य भाजपा नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान हरबीर सिंह अधाना ने यात्रा की रूपरेखा साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने निर्देश दिया कि यात्रा में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसमें प्रमुख धार्मिक गुरु, संत समाज, पूर्व सैनिक संगठन, समाजसेवी, व्यापारी संगठन और नगर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग ने बताया कि तिरंगा यात्रा आज शाम 5 बजे अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होगी। यह यात्रा मेन रोड से होते हुए बावला चौक से होते हुए पटौदी चौक पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक तेजपाल तंवर करेंगे। बैठक में बिस्सर मंडल अध्यक्ष छतर सिंह, महामंत्री विनय कुमार, वशिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार, महामंत्री पंकज तनेजा और पवन प्रजापति समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें