गुरुग्राम। साउथ सिटी में खाने का आर्डर लेकर पहुंचे डिलीवरी बॉय को पैकेट लीक होने का खामियाजा भुगतना पड़ा। आरोप है कि आर्डर बुक करने वाले युवक ने मुंह पर पैकेट फेंक दी और गार्ड के सामने उसे थप्पड़ भी मारा। सेक्टर-50 थाना पुलिस मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
मूलरूप से एटा का रहने वाला चरण सिंह स्वीगी में डिलीवरी बॉय है। सेक्टर 50 थाना पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे आर्डर पर एक थाली लेकर वह साउथ सिटी क्षेत्र में पहुंचा था। जहां पर नौकर थाली लेकर भीतर गया। तब तक उसने अपना आर्डर ओके कर दिया। इस पर लंबे बाल वाला युवक जिसका नाम प्रताप है बाहर निकला उसने आर्डर निरस्त करने की बात कही।
युवक ने कहा कि आप खुद ऑनलाइन आर्डर रद्द कर दें पैसा वापस आ जाएगा। जिस पर युवक ने पूरी थाली उसके मुंह पर फेंक कर मारी। पैकेट लीक होने के कारण उसका पूरा कपड़ा खराब हो गाया। शोर सुनकर गार्ड भी मौके पर पहुंचा। जिसकी मौजूदगी में आरोपी ने उसे थप्पड़ मारा। मामला बढ़ता देख गार्ड ने घटना की जानकारी सेक्टर 50 थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर उसे लेकर थाने गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।