फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फ्लिपकार्ट स्टोर में तीन युवकों ने की डिलीवरी बॉय से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरा में कैद हुई वारदात, पीड़ित ने पुलिस को नहीं दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-4 स्थित फ्लिपकार्ट स्टोर में बीते बुधवार की रात करीब 8.30 बजे तीन युवकों ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की। मारपीट की वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। हालांकि पीड़ित युवक की ओर से अभी शिकायत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करने वाला डिलीवरी बॉय अपनी ड्यूटी से रात करीब 8.30 बजे स्टोर पर आया था। इसी दौरान तीन युवक स्टोर में घुसे। इनमें से एक युवक ने आते ही मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह उसे बाहर की तरफ ले जाने लगा। मारपीट करने वाले युवक के साथ उसके दो साथियों ने भी डिलीवरी बॉय को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित डिलीवरी बॉय की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर पानी की छींटे गिरने का विराेध करने पर युवकों ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की थी। इस मारपीट में डिलीवरी बॉय को मामूली चोटें आईं हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-9 के थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। पीड़ित ने शिकायत नहीं दी है। पीड़ित की ओर से मामले में एफआईआर दर्ज कराने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें