फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन साल की बच्ची से स्कूल में छेड़छाड़, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के परिजनों ने किया स्कूल के सामने प्रदर्शन, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के नामी निजी स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी की पहचान करने में जुटी है। इस मामले में स्कूल के अभिभावकों में रोष है। मंगलवार को इस घटना के विरोध में स्कूल के बाहर बच्चों के परिजनों ने प्रदर्शन किया। इस मामले आरोपी की गिरफ्तारी कि मांग की गई है। पुलिस के अनुसार स्कूल में गत सप्ताह एक कार्यक्रम के दौरान बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस मामले में स्कूल में पुलिस भी बुलाई गई थी, लेकिन स्कूल ने मामले को दबाने के लिए दिवाली से पहले कई दिन तक प्रदूषण का बहाना लेकर छुट्टी कर दी। इस बारे में जब बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को बताया और परिजन ने पुलिस को जानकारी दी तो पूरा मामला उजागर हुआ। इस मामले की संगीनता को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही बच्ची की काउंसिलिंग कराई गई है। वहीं स्कूल प्रशासन इस मामले में चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन


इसे भी जाने..
: स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अभिभावक से साधा संपर्क
: तीन साल की बच्ची की कराई गई काउंसलिंग
: काउंसलिंग में घटना की तारीख व आरोपी की तस्वीर नहीं हो रही साफ
: पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच के लिए एसीपी के नेतृत्व में गठित की एसआईटी
: स्कूल के एक तस्वीर पर बच्ची ने रखा था हाथ बाद में कई तस्वीरों के बीच में आने पर नहीं कर सकी पहचान
: पुलिस ने स्कूल सीसीटीवी की जांच के लिए डीवीआर लिया कब्जे में
: बच्ची ने घर पर आए डिलवरी ब्वॉय को देखकर बोली संदिग्ध बात, जिसके बाद अभिभावक ने स्कूल प्रबंधन से की शिकायत
: स्कूल में अन्य छात्रों के परिजनों ने किया प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन
: स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक की ओर से जानकारी के बाद पुलिस से साधा संपर्क
: जिसके बाद पुलिस पीड़िता तक पहुंची

वर्जन

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। अब तक की जांच में आरोपी की तस्वीर साफ नहीं है। पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। - संदीप, पुलिस प्रवक्ता, कमिश्नरेट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें