फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में तीन साल की मासूम संग दरिंदगी: दुष्कर्म के बाद हत्या, बिहार के शिवनाथ ने गड्ढा खोदकर दफनाई लाश

Fri, 20 Feb 2026 08:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हत्या करने के बाद घटनास्थल पर पास में ही शिवनाथ ने गड्ढा कर बच्ची के शव को दबा दिया। इसके बाद वह कंपनी में काम करने के लिए चला गया। शाम करीब सात बजे बच्ची घर नहीं पहुंची, तो मां ने बेटी की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
बिहार के शिवनाथ ने तीन साल की बच्ची संग किया दुष्कर्म फिर कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने गुरुवार को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या कर दी। आरोपी ने बच्ची के शव को पास में ही जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन

आरोपी की पहचान बिहार के शिवनाथ के तौर पर हुई
आरोपी की निशानदेही पर बच्ची के शव को बरामद किया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बिहार के जिला सुपौल निवासी शिवनाथ के रूप में हुई है। आरोपी एक कंपनी में कबाड़ उठाने का काम करता है। बच्ची के पिता की शिकायत पर सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गला दबा की हत्या
गुरुवार शाम करीब चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी उसे अपने साथ बहलाकर अपने साथ ले गया। वह उसको को सेक्टर-37 में औद्योगिक क्षेत्र के पास खाली पड़ी जमीन में झाड़ियों में लेकर गए। वहां पर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

वारदात के बाद काम चला गया दरिंदा
हत्या करने के बाद घटनास्थल पर पास में ही गड्ढा कर बच्ची के शव को दबा दिया। इसके बाद वह कंपनी में काम करने के लिए चला गया। शाम करीब सात बजे बच्ची घर नहीं पहुंची, तो मां ने बेटी की तलाश शुरू कर दी। पिता करीब आठ बजे घर पहुंचे तो उनको बच्ची घर नहीं आने के बारे में बताया गया। उन्होंने आसपास क्षेत्र बच्ची को ढूंढने लगे। जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म
पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि शिवनाथ बच्ची को बहला कर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने शिवनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू की। पहले उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने सख्ती की तो उसने वारदात के बारे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने देर रात तीन बजे के एक गड्ढे से पुलिस ने बच्ची को शव को बरामद किया। 

मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -वीरेंद्र सैनी,एसीपी मानेसर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें