नोएडा। उमस भरी गर्मी में जिला अस्पताल में मरीजों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ओपीडी के बाहर लगे तीन वाटर कूलर बुधवार को खराब थे। ऐसे में लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ा। अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ और गर्मी अधिक थी। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा का कहना है कि यदि वाटर कूलर में पानी नहीं आ रहा है तो उसे दिखवाया जाएगा। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होगी। ब्यूरो