गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित ओएसबी एक्सप्रेसवे टावर्स के 1089 खरीदारों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने किफायती आवास योजना के तहत ओशियन सेवन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड को जारी लाइसेंस रद्द कर दिया है। विभाग ने नियम-19 के तहत परियोजना को किसी अन्य संस्था से पूरा कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना का लाइसेंस 16 जून 2016 को जारी हुआ था, जिसकी अवधि 15 जून 2021 को समाप्त हो गई। इसके बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया। परियोजना वर्ष 2021 तक पूरी होनी थी, लेकिन अब तक करीब 70 प्रतिशत ही निर्माण हुआ है। छह जुलाई 2026 की संयुक्त जांच में भी मार्च 2025 की तुलना में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं मिली। विभाग ने खरीदारों से मिले निर्माण धन के अन्यत्र इस्तेमाल की स्थिति का भी उल्लेख किया है। संवाद