गुरुग्राम। सेक्टर-56 में पेयजल किल्लत से करीब तीन हजार लोग परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि आए दिन पानी की मोटर खराब होने की समस्या क्षेत्र में होती रहती है। इससे आवासीय भूखंड क्षेत्र में पानी की दिक्कत आती रहती है। मंगलवार को पानी न आने पर जब स्थानीय निवासी बूस्टिंग स्टेशन पहुंचे तो पता लगा कि लंबे समय से पानी की मोटर खराब पड़ी है। लोगों को पानी के टैंकर मंगवाने को विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन में गंदगी का अंबार है जो पानी में गिर हा है। यही पानी लोगों को पेयजल के लिए भेज दिया जाता है। कई जगह टैंकर के ढक्कन भी खुले हुए हैं। इससे कोई बेसहारा जानवर टैंक में गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इसकी शिकायत निगम अधिकारियों से की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।