फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के एक और सोहना के तीन स्कूलों को मिला कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/सोहना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित कक्षा दसवीं व 12वीं की परीक्षाओं में परिणाम पहले की अपेक्षा बेहतर रहे हैं। वहीं कई स्कूल ऐसे भी है जो चालीस फीसदी तक भी परिणाम प्राप्त करने में नाकाम रहे। इसमें गुरुग्राम ब्लॉक से 38.55 फीसदी परिणामों के साथ वरिष्ठ बाल माध्यमिक विद्यालय व सोहना ब्लॉक के तीन स्कूल शामिल रहे।
विज्ञापन

सोहना ब्लॉक में तीन सरकारी स्कूलों का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। इन स्कूलों का परिणाम चालीस फीसदी भी नहीं रहा। ऐसे में शिक्षा निदेशालय द्वारा चालीस फीसदी से कम परिणाम होने पर तीनों सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और स्पष्टीकरण मांगा गया है। इतना ही नही शिक्षा विभाग ने अब बेहद निराशाजनक परिणाम वाले इन स्कूलों पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष निगरानी का निर्णय लिया है।
सोहना जोन की एसडीएम चिनार चहल का कहना है कि सोहना ब्लॉक के गांव हाजीपुर स्थित सीनियर सेकेंडरी माध्यमिक विद्यालय का कक्षा दसवीं में मात्र 11 फीसदी रिजल्ट रहा है तो गांव हरचंदपुर स्थित सीनियर सेकेंडरी विद्यालय का मात्र 22 फीसदी और सीनियर सेकेंडरी विद्यालय घामडौज का मात्र 39 फीसदी रिजल्ट रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा इस मामले में पूरी रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को भेजी गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने उपरोक्त तीनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों से इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सर्विस बुक में परिणाम लिखने के भी आदेश जारी किए गए है ताकि इतना निराशाजनक परीक्षा परिणाम दोबारा ना आए। इसके लिए शिक्षा विभाग इन स्कूलों पर विशेष निगरानी रखेगा। खराब रिजल्ट के कारणों का पता लगाकर खामियां दूर की जाएगी।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी रितु चौधरी अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त की तरफ से उपरोक्त स्कूल मुखियाओं को बोर्ड परीक्षा में चालीस फीसदी से कम परीक्षाफल आने पर नोटिस जारी किया गया है। जिसके आधार पर शिक्षा निदेशालय भी उपरोक्त शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किसी भी वक्त अमल में ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें