फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन शिक्षकों को मिला ग्लोबल रोल मॉडल पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के तीन शिक्षकों को ग्लोबल रोल मॉडल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बझघेड़ा के सुरेश मालिक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बास हरिया की अध्यापिका हेमलता तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला खेड़ा जांझरोला की सीमा डागर शामिल है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए प्रदान किया गया। फाउंडेशन ने इस अवसर पर देशभर के 50 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया, जिसमें इन तीन शिक्षकों ने जिले का गौरव बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें