फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 58वीं एसजीएफआई कराटे प्रतियोगिता में बालकों ने जीते आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कैथल के आरकेएसडी स्टेडियम में आयोजित 58वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में बालकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल आठ पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 अक्तूबर तक हुआ जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन



जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल और कठिन परिश्रम के दम पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग के अंडर-14 वर्ग में अभिजयराम त्रिपाठी ने 50 किग्रा भार वर्ग और कार्तिक ने 60 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीते। अंडर-17 वर्ग में अनमोल ग्रोवर ने 35 किग्रा भार वर्ग में रजत, शौर्य ने 58 किग्रा भार वर्ग में कांस्य, तनुज ने 70 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण और मौलिक ने 82 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किए। वहीं, अंडर-19 वर्ग में अंश ने 66 भार वर्ग में स्वर्ण पदक और अमन अली ने 82 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन गुरुग्राम के जिला महासचिव पवन सिंह ने बताया कि यह सफलता कोच प्रशांत यादव और मुस्कान की कड़ी मेहनत और खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षा विभाग की टीम का भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें