फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मॉक ड्रिल में नहीं चले तीन पंच , पानी निकासी के इंतजामों की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से एमजी रोड अंडरपास में मॉक ड्रिल आयोजित की गई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की उपस्थिति में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से शुक्रवार को एमजी रोड अंडरपास में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। आगामी मानसून सीजन से पहले जीएमडीए की बाढ़ तैयारियों की पहल के तहत ड्रिल में अंडरपास में लगे तीन पंप नहीं चले। इसे जीएमडीए ने एनएचएआई को ठीक कराने को कहा है।
मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी को अंडरपास में छोड़ा गया। इसके बाद पानी को बाहर निकालने के लिए पंपों को शुरू किया गया। मॉकड्रिल के दौरान पता चला कि अंडरपास में लगे चार पंपों में से सिर्फ एक ही चालू हालत में है, अन्य तीन पंप बिजली की खराबी के कारण काम नहीं कर रहे थे। समस्या के समाधान के लिए जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता द्वारा परियोजना निदेशक एनएचएआई को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें मॉक ड्रिल के दौरान मिली कमियों को सुधारने का अनुरोध किया गया है ताकि मानसून से पहले सभी पंप सेट चालू रहे। अगले सप्ताह 20 मई को इसी अंडरपास की मॉक ड्रिल फिर से आयोजित की जाएगी। जीएमडीए द्वारा बुधवार को एंबियंस मॉल के अंडरपास और बृहस्पतिवार को शंकर चौक पर की गई मॉक ड्रिल सफल रही और सभी पंपिंग मशीनरी और डीजी सेट काम करने की स्थिति में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए की ओर से 20 मई को सिग्नेचर टावर, 21 मई को राजीव चौक, 22 मई को हीरो होंडा चौक और 23 मई को मेदांता रोड अंडरपास पर अभ्यास आयोजित किया जाएगा। डीएलएफ साइबर सिटी में दोनों यू-टर्न अंडरपास की मॉक ड्रिल 24 मई को, सिकंदरपुर अंडरपास की 27 मई को, डीएलएफ-1 अंडरपास की 31 मई को और जेनपैक्ट अंडरपास की 3 जून को होगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ अतुल कटारिया चौक पर अंडरपास की मॉक ड्रिल 28 मई और महावीर चौक पर अंडरपास की मॉक ड्रिल 30 मई को तय है। हुडा सिटी सेंटर अंडरपास पर मॉक ड्रिल 29 मई को की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें