फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियां ठीक कराने के लिए लोग खा रहे धक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कहा- जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। प्रॉपर्टी आईडी में भारी त्रुटियां होने से लोग परेशान हैं। इससे नागरिकों में भारी रोष पनप रहा है। आरोप है कि सर्वे एजेंसी ने अपने कार्य में कोताही बरती है। नागरिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराने के लिए परिषद कार्यालय के धक्के खाते घूम रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने को कोई भी तैयार नहीं है। लोग इसे लेकर एकजुट होने लगे हैं।
सोहना नगरपरिषद अपने कारनामों के लिए हमेशा से ही चर्चित रहा है। परिषद में दर्जनों अनियमितताएं व घोटाले हो चुके हैं। इससे परिषद की साख को काफी बट्टा लग चुका है। वहीं गत दिनों सरकार द्वारा कराए गए प्रॉपर्टी सर्वे के कार्य पर भी उंगलियां उठने लगी हैं। उक्त सर्वे का कार्य याशी एजेंसी द्वारा किया गया था। आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने घर बैठकर ही कागजों की खाना पूर्ति कर डाली। जिसके कारण आईडी में गलतियों का अंबार है। अब इन गलतियों को सुधारने को कोई भी सक्षम अधिकारी तैयार नहीं है। नागरिक अपनी आईडी दुरुस्त कराने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने में लगे हैं।
विज्ञापन



आईडी में त्रुटियों की भरमार

नगरपरिषद द्वारा अपलोड की गई प्रॉपर्टी आईडी में ढेरों खामियां हैं। इसमें नाम गलत दर्ज होना, एरिया गलत दर्शाना, क्षेत्र व वार्ड गलत होना, नॉट फाउंड लिखना आदि शामिल हैं। इसके अलावा काफी संख्या में प्रॉपर्टी मालिकों की जायदादों व प्लॉटों को दर्ज तक नहीं किया गया है। नागरिकों द्वारा ऑनलाइन शिकायतें दर्ज किए जाने के बाद भी प्रॉपर्टी आईडी को ठीक नहीं किया जाता है। अधिकारियों के पास हजारों की संख्या में शिकायतें कंप्यूटर में बंद पड़ी हैं।





क्या कहते हैं नागरिक

सोहना के सतबीर पहलवान, सर्राफा यूनियन के पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, एडवोकेट अनुराग जिंदल, पूर्व पार्षद नागेश मुखी, समाजसेवी अनुज गुप्ता, आनंद गर्ग, अमित गर्ग, तरुण आदि ने चेतावनी दी है कि परिषद अधिकारीगण गंभीरता से उक्त समस्या को सुलझाएं। अगर उन्होंने जल्द ही मामले को नहीं सुलझाया तो एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन




क्या कहते हैं अधिकारी

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता बताती हैं कि प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतें दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी हुई है। अधिकांश अधिकारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी होने के कारण शिकायतें जल्द दुरुस्त नहीं की जा सकती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी संबंधी शिकायतों को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें