फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम के तीन खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड में आयोजित हुई थी बुडोकॉन कराटे इंटरनेशनल प्रतियोगिता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बुडोकॉन कराटे द्वारा इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड के सीयू कॉम्प्लेक्स में किया गया। इसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत से भी इस प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया। गुरुग्राम स्थित साईं कराटे अकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने इसमें प्रतिभाग किया। गुरुग्राम के इन तीन खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हरियाणा को दिलाए।
विज्ञापन

काई कराटे एसोसिएशन हरियाणा के महासचिव सिहान सुनील सैनी ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले से तीन खिलाड़ियों गीता गोदारा (60 वर्ष), आशका गोदारा (14 वर्ष) और दुर्जोय सिंह (6 वर्ष) ने भाग लिया। जिसमें गीता गोदारा ने 78 किलोग्राम भार वर्ग में मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों को पराजित कर गोल्ड मैडल हासिल किया। वहीं आशका गोदारा ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक प्राप्त किया। दुर्जोय सिंह ने 20 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें