फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलमेडा चौक पर मास्टर पेयजल लाइन से जुड़ेंगी तीन पाइप लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
1200 और 1500 एमएम की मास्टर लाइनों को जोड़ने का काम होगा
विज्ञापन

नंबर गेम - 10.90 लाख रुपये से होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-72 वाटर बूस्टिंग स्टेशन के दायरे में आने वाले सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए अलमेडा चौक के पास मास्टर पेयजल लाइन से तीन स्थानों पर कनेक्शन किए जाएंगे। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने 10.90 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके तहत 1200 और 1500 एमएम की पाइप लाइनों को जोड़ा जाएगा। इससे जोन-4 और जोन-6 की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
जीएमडीए ने करीब एक माह पहले सेक्टर-72 वाटर बूस्टिंग स्टेशन शुरू किया था। इसके माध्यम से सेक्टर-58 से 80 तक पेयजल आपूर्ति की जा रही है। हालांकि, सेक्टर-70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77 और 80 में अभी पूरी क्षमता से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन क्षेत्रों में पहले सेक्टर-51 से पानी की आपूर्ति होती थी। अब जीएमडीए इन क्षेत्रों की पाइप लाइनों को सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए सेक्टर-72ए स्थित बूस्टिंग स्टेशन के पास अलमेडा चौक पर मास्टर लाइन से तीन कनेक्शन किए जाएंगे। इससे इन सेक्टरों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि 1200 और 1500 एमएम की पेयजल लाइनों को जोड़ने के लिए टेंडर जारी किया गया है। काम पूरा करने के लिए चार महीने का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें