14 अगस्त को आईटीआई में खाली सीटों का विवरण जारी किया जाएगा।
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। अब विभाग की ओर से चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। चौथे चरण में खाली बची सीटों पर अभ्यार्थियों को दाखिला लेने का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को आईटीआई में खाली सीटों का विवरण जारी किया जाएगा।
खाली सीटों की जानकारी होने के बाद अभ्यर्थी 14 से 16 अगस्त तक दाखिला पोर्टल पर अपनी पसंद की ट्रेड और संस्थान के विकल्पों में संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद विभाग की ओर से 18 अगस्त को चौथे चरण की मेरिट कम सीट आवंटन की सूची जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें तय समय पर संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दाखिले की प्रकिया पूरी करनी होगी।
सीट आवंटन के बाज चयनित अभ्यर्थियों का 18 से 21 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के होने के बाद अभ्यार्थियों को सलाह दी है कि वे पोर्टल पर जारी होने वाली सीटों के विवरण और अपने आवेदन की स्थिति पर नजर रखें, ताकि दाखिले की प्रक्रिया में कोई परेशानी न हो। तीन चरण पूरे होने के बाद चौथा चरण उन विद्यार्थियों के लिए रहेगा जिन्हें अभी तक किसी आईटीआई में या ट्रेड में सीट नहीं मिल पाई है। साथ ही जिन ट्रेडों में सीटें खाली रहेंगी, उनमें नए अभ्यार्थियों को दाखिले का अवसर दिया जाएगा।
-
जिन बच्चों को पहले तीन चरणों में दाखिले का मौका नहीं मिल पाया है, वह चौथे चरण में खाली बची सीटों के आधार पर दाखिले करा सकते हैं। विद्यार्थी 14 से 16 अगस्त के बीच पोर्टल पर अपनी पसंद की ट्रेड और आईटीआई चुन सकते हैं। -रविंदर, प्रिंसिपल, सेक्टर-14 आईटीआई गुरुग्राम