फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार थार ने छिनी तीन जिंदगियां: पैदल जा रहे नाना और उसके दो नातियों को मारी टक्कर, तीनों की मौत

Sat, 28 Mar 2026 11:10 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मृतकों की पहचान खोड़ गांव निवासी सुभाष (53) व उसके नातियों जायद खान (9) व ईशांत (10) निवासी मिलकपुर गांव, भिवाड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई है। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने सुभाष व उसके नातियों जायद व ईशांत को टक्कर मार दी। थार की टक्कर लगने से तीनों 10 से करीब 30 फीट दूर तक जा कर पड़े।
विज्ञापन
गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटौदी के खोड़ गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार थार ने पैदल जा रहे नाना व उसके दो नातियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है। सूचना मिलने पर पटौदी थाने की पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया है। हादसे के बाद चालक थार को मोके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है।  

विज्ञापन


मृतकों की पहचान खोड़ गांव निवासी सुभाष (53) व उसके नातियों जायद खान (9) व ईशांत (10) निवासी मिलकपुर गांव, भिवाड़ी (राजस्थान) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को सुभाष अपने दोनों नातियों जायद व ईशांत को लेकर अपने भाइयों से मिलने खोड़ गांव के पास लोकरा रोड़ पर आया था। रात को वह दोनों के साथ वापस घर जा रहा था। जब वे रात करीब 10.55 बजे लोकरा रोड पर जा रहे थे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही थार ने सुभाष व उसके नातियों जायद व ईशांत को टक्कर मार दी। थार की टक्कर लगने से तीनों 10 से करीब 30 फीट दूर तक जा कर पड़े।

गंभीर चोटें लगने के कारण ईशांत व जायक की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, राहगीरों तीनों को पास अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान सुभाष ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को गुरुग्राम मोर्चरी में पहुंचाया है। 
विज्ञापन


पटौदी थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि थार गाड़ी के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के दौरान थार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। ऐसे में चालक से पूछताछ व मेडिकल के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने शराब का सेवन कर रखा था या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें