फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों सहित तीन की मौत, ट्रैक पार करते हुए नादेड़ एक्सप्रेस की चपेट में

Fri, 30 May 2025 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, होडल

सार

होडल जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज चंदरपाल ने बताया कि तीन व्यक्ति एक साथ मजदूरी के लिए जा रहे थे। रेल लाईन पार करते समय महाराष्ट्र से पंजाब जा रही नादेड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में यह तीनों आ गए।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-आगरा रेलवे ट्रैक पर गांव करमन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से रास्ता पार कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव नांगल जाट निवासी बिजेंद्र (35) और सुभाष (54) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं। वहीं, गांव डकौरा के पास भी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, हालांकि उसके शव की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

होडल जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज चंदरपाल के अनुसार, शुक्रवार को लोको पायलट ने करीब नौ बजे स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि गांव करमन के निकट ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर दो शव पड़ हुए थे, जिनकी शिनाख्त बिजेंद्र तथा सुभाष के रूप में हुई। 

उन्होंने बताया कि तीन व्यक्ति एक साथ मजदूरी के लिए जा रहे थे। रेल लाईन पार करते समय महाराष्ट्र से पंजाब जा रही नादेड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में यह तीनों आ गए, जिसमें दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक युवक की जान बच गई। 
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य मामले में गांव डकौरा के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया हैं। चौकी प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि मृतक के सीधे हाथ पर मकसूद लिखा हुआ हैं, लेकिन शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें