फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी पहचान पत्र के साथ एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

सार

गुरुग्राम में पुलिस ने डीएलएफ फेज-2 से तीन नेपाली नागरिकों को नौ फर्जी पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी घरेलू सहायक बनकर घरों में चोरी की साजिश रच रहे थे। पुलिस पूछताछ में चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- एक दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ, नौ फर्जी पहचान पत्र बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने सूचना के आधार पर डीएलएफ फेज-2 के पास से फर्जी पहचान पत्र के साथ एक महिला और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। असल पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्र बनवाए हुए थे। पुलिस ने आरोपियों से नौ फर्जी पहचान पत्र बरामद करके उनके खिलाफ डीएलएफ फेज-2 थाने में एफआईआर दर्ज की है। बृहस्पतिवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
आरोपियों की पहचान बजुरा (नेपाल) के जुवापानी गांव निवासी हेमंत (28 वर्ष), बजुरा (नेपाल) के बनेगांव निवासी युवराज भंडारी (29 वर्ष) और अहलाई (नेपाल) के कल्याली निवासी सुष्मिता (29 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनसे बरामद हुए पहचान पत्र फर्जी तरीके से बनवाए गए थे। तीनों आरोपियों के तीन-तीन पहचान पत्र हैं। इन पहचान पत्रों में तीनों के नाम, पिता का नाम व पते अलग-अलग हैं। उन्होंने फर्जी पहचान पत्र घरों से चोरी करने के लिए बनवाए थे। आरोपियों की योजना थी कि वे घरों में घरेलू सहायक बनकर जाएंगे और आईडी मांगने पर फर्जी पहचान पत्र देंगे। इसके बाद घर में काम करने के दौरान विश्वास जीतकर मकान मालिक व उसके परिवार वालों को कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने की वारदात को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि आरोपी हेमंत पहले भी मकान मालिक को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी करने की वारदात को अंजाम दे चुका है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज है और आरोपी मामले में वांछित है। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता लगा कि इन तीनों आरोपियों ने सिरसा में भी एक घर में काम करना शुरू किया और बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर घरवालों को बंधक बना लिया। घर से सोना-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी करके भाग गए थे।
विज्ञापन


डीएलएफ फेज-2 थाने के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात को अंजाम देने के बारे में जानकारी ली जाएगी। वहीं, चोरी किए गए सामान के बारे में भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें