फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में अलग-अलग तीन जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों को मौत हो गई। पटौदी क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने जा रहे युवक को ट्राला ने कुचल दिया। दूसरे मामले में ट्रक में सो रहे युवक को गाड़ी ने टक्कर मार दी। एक अन्य मामले में डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में निजी कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासुपर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे कापड़ीवास मोड़ के पास सिधरावाली ढ़ाबा पर युवक खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सिधरावाली अड्डा फ्लाईओवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने उसे कुचल दिया। मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मोहम्मद असलम के रूप में हुई है। दूसरे मामले में डीएलएफ फेज-2 क्षेत्र में निजी कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तराखंड निवासी रणवीर (31) के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह अपनी ड्यूटी से कमरे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान एनएच-48 सेवा टॉवर के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में ट्राला में सो रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी गुलाब के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे ने बताया कि शुक्रवार देर रात को पचगांव के पास वह ट्राला को साइड में लगाकर सो गया था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें