फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज से फ्लाई ओवर की दूसरी लेन बंद रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सुरक्षा संबंधी मानकों को परखने और भार परीक्षण के लिए लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक पर शनिवार को 731 मीटर लंबे फ्लाई ओवर की एक लेन दूसरे दिन भी बंद रही। कल 28 मई से 31 मई तक बस अड्डे से कापसहेड़ा की ओर जाने वाली लेन पर यातायात बंद रखा जाएगा। यहां 31 मई तक फ्लाई ओवर पर भार परीक्षण का काम होना है।
विज्ञापन

इस दौरान जरूरी स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और वाहन चालकों के मार्ग दर्शन के लिए ट्रैफिक मार्शल भी लगाए। कॉपसहेड़ा की ओर से आने वाले वाहन चालकों ने सर्विस रोड इस्तेमाल किया। फ्लाई ओवर पर भार परीक्षण सहित दूसरे परीक्षण पीडब्ल्यूडी-बीएंडआर के अधिकारियों की निगरानी में हो रहे हैं। पिछले वर्ष अगस्त में पुराने दिल्ली रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर चार साल में बनकर तैयार हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें