फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोंडसी जेल में मोबाइल फोन फेंकते तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भोंडसी जेल में बाहर से मोबाइल फोन फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रैकी के बाद तीन युवकों को मोबाइल समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अब तक 24 से अधिक मोबाइल फोन जेल में पहुंचाने की बात कबूली है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इसमें कई और मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बीते कुछ समय से भोंडसी जेल में बाहर से मोबाइल फोन फेंककर अंदर सप्लाई किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने जेल परिसर से ऐसे कई पैकेट भी जब्त किए थे। जांच के बाद पुलिस जेल परिसर के आसपास सादी वर्दी में निगरानी रख रही थी। शुक्रवार शाम को एएसआई संजीव के नेतृत्व में टीम ने रिठौज गांव में तीन युवकों को मोबाइल फोन के पैकेट समेत पकड़ा। आरोपियों की पहचान सचिन, जसविंदर और शहजाद है।
पुलिस को आरोपियों के पास से दो पैकेट में चार मोबाइल फोन मिले। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इनको जेल में पहुंचाने वाले थे। इसके बदले उन्हें मुंहमांगे दाम मिलते है। बीते छह माह से वह सक्रिय है और जेल के आसपास दीवार के ऊपर से मोबाइल फोन का पैकेट अंदर पहुंचाते हैं। इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन ने सख्ती से बैरकों की तलाशी लेनी शुरू कर दी है और साथ ही दीवार के आसपास जेल कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें