फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार से तीन लैपटॉप, आईफोन और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना के अंतर्गत गैलेरिया मार्केट में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने तीन लैपटॉप, आईफोन व नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये हैं। पुलिस को यह शिकायत कार मालिक की दिल्ली के उत्तम नगर स्थित मोहन गार्डन निवासी कुलदीप ने दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-29 थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 305, 324(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि चोरी करने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, लेकिन चोरी करने वाले के बारे में पता नहीं लगा है। तकनीक की सहायता से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लैपटॉप व मोबाइल का प्रयोग कहां हुआ है। इसके बारे में पता चलते ही चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें