गुरुग्राम।
निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षकों को आज प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी खंडों में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इस प्रशिक्षण में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों को विद्यार्थियों के अध्ययन के अनुसार शिक्षण पद्धतियों और मूल्यांकन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। संवाद