फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जमीनी विवाद में मामा को गोली मारने पर भांजे समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 18 कारतूस , एक पिस्टल व वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से एक लाख में खरीदा था हथियार



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। करीब एक हफ्ते पहले जमीन के हिस्से व पैसे के विवाद में अपने साथियों के साथ मिलकर मामा को गोली मारने के मामले में पुलिस ने भांजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 18 कारतूस , एक पिस्टल व वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद की है। गत शनिवार को गांव नाथूपुर के पास संदीप उर्फ सोनू तथा उसके साथी मामा देवेंद्र को गोली मारकर फरार हो गए थे। इस मामले में डीएलएफ थाना फेज-3 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन




पुलिस ने भांजे संदीप उर्फ सोनू ,साहिल कुमार व सतीश कुमार को दौलताबाद फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका मामा से जमीन के हिस्से व रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है। इसको लेकर अदालत में मामला विचाराधीन है। इसी के चलते उसने अपने साथियों साथ मिलकर मामा पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के लिए वह उत्तर प्रदेश से एक लाख रुपये में दो पिस्टल व 30 कारतूस खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें