गुरुग्राम। प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध निर्माण कम नहीं हो रहा है। नगरीय एवं नियोजन विभाग के डीटीपी आरएस बाठ के नेतृत्व में टीम ने तीन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया। इसके अलावा 20 श्रमिकों के क्वार्टर, तीन मकान और 15 मकानों की डीपीसी भी ध्वस्त की गई। वहां काम कर रही लेबर तथा अवैध निर्माण कर रहे कालोनियों के संचालकों को चेतावनी दी गई कि वह से आउट प्लान पास कराएं। भविष्य में इस स्थान पर निर्माण होता मिला तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
पिछले दिनों सर्वे के दौरान पता चला था कि पटौदी में तीन अवैध कालोनी बनाई जा रहीं हैं। इन कालोनियों के अवैध निर्माण को बंद करने के निर्देश भी दिए गए लेकिन उनके संचालक नहीं माने। मंगलवार को डीटीपी अपने साथ करीब 100 पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। उनके साथ तीन जेसीबी तथा अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। जिसकी मदद से पांच घंटे के अंदर इस निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। डीटीपी ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। भविष्य में एफआईआर भी कराई जाएगी।