फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 13 एकड़ में बन रहीं तीन अवैध कॉलोनियां ध्वस्त कीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने की भोंडसी और जमालपुर में कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग की ओर से शनिवार को राजस्व गांव जमालपुर और भोंडसी में करीब 13 एकड़ में बनाई जा रही तीन कॉलोनियों में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि अगर बिना अनुमति के निर्माण कार्य शुरू किया तो मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
डीटीपी विभाग को सूचना मिल रही थी कि भोंडसी और जमालपुर में कुछ लोग अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित कर रहे हैं। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद विभाग शनिवार को स्थानीय पुलिस बल के साथ अपनी टीम लेकर जमालपुर पहुंच गया। यहां पर 10 डीपीसी स्तर तक के निर्माण ध्वस्त कर दिए। सड़कों का भी करीब 400 मीटर का नेटवर्क तोड़ दिया गया। जमालपुर में दो निर्माणाधीन मकान और पांच बाउंड्री तोड़ दी गईं। पांच डीपीसी स्तर तक के निर्माण भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमालपुर में ही एक अवैध कॉलोनी में 600 मीटर की वाउंड्रीवाल, 500 मीटर की सड़क का नेटवर्क और एक निर्माणाधीन मकान भी ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के एसडीई राजेश यादव मौजूद थे। साथ ही डीटीपी सुमित मलिक, जेई आनंद, बिजली विभाग से मदन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें