फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी हस्ताक्षर कर 85 लाख का गबन करने वाला एकाउंटेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन की रिमांड लेकर जांच में जुटी साइबर पुलिस
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी हस्ताक्षर कर मालिक के परिवार के अलग-अलग खातों से 85 लाख रुपये का गबन करने वाले एकाउटेंट को साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने फरीदाबाद से उसके आवास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस उसके खाते से जिन खातों में पैसे गए हैं, उनका पता लगा रही है। आरोपी आठ साल से कंपनी का लेखा जोखा देख रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।


मालिबू टाउन में रहने वाले अमित सिंह कटेवा ने साइबर ईस्ट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमित त्रेहन उसके पास आठ साल से काम कर रहा है। वह मूल रूप से फरीदाबाद के सेक्टर 21 डी में मकान संख्सा-1404 का रहने वाला हैं। परिवार वालों को उस पर पूरा भरोसा था। कोरोना काल से वह धीरे-धीरे वारदात को अंजाम दे रहा था। अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उसने 85 लाख रुपये का हेरफेर किया है। कंपनी की आडिट के बाद हुए खुलासे के बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन





पंप के खाते में सबसे अधिक हेर-फेर किया

साइबर टीम को छानबीन के दौरान पता चला है कि शिकायतकर्ता के पंप के खाते में अधिक हेर-फेर किया है। उसने अपनी आईडी व मोबाइल नंबर भी यूपीआई पर रजिस्टर्ड करा रखा था। आरोपी ने एक्सिस बैंक के खाते से क्रेडिट कार्ड भी बनवा रखा था। जिसकी अनुमति मालिक की ओर से नहीं दी गई थी।



ढाई साल में सभी रुपये ट्रांसफर किए

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि ढाई साल में सभी रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। जिन खातों में पैसे गए थे। उन खातों में अब पैसे नहीं है। उन खातों से आगे जिन खातों में पैसे गए हैं, पुलिस ने बैंक प्रबंधन से उसकी डिटेल मांगी है। पुलिस को बैंक प्रबंधन से जवाब आने का इंतजार है।
विज्ञापन




वर्जन

85 लाख रुपये की ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। - जसबीर थाना प्रभारी साइबर ईस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें