फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तीन सरकारी स्कूल बनेंगे मॉडल संस्कृति, छह के नाम भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व बादशाहपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को संस्कृति मॉडल स्कूल बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है। यह बात रविवार को सोहना विधायक संजय सिंह ने कही। वह अपने कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए सभा में मौजूद अधिकारियों को भी निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर राज्य में 104 सरकारी स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल बनाया जाना प्रस्तावित है। इनमें से तीन स्कूल जिले से हैं। शिक्षा निदेशालय को छह स्कूलों के नाम भेजे गए हैं। पिछले परीक्षा परिणाम, प्रतिवर्ष विद्यार्थी उत्तीर्ण प्रतिशत, विद्यार्थी संख्या बढ़ोतरी और मौजूदा संसाधनों को देखते हुए नाम प्रस्तावित किए गए हैं। सोहना के अलावा फर्रुखनगर ब्लॉक से कोरोला और भांगरोला के सरकारी स्कूल, पटौदी से भोड़ाकलां और खोह गांव के सरकारी स्कूल का नाम सूची में शामिल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें