फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सात माह से अटके तीन एफओबी, हादसों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडी चौक, सेक्टर-14 मार्केट और शीतला माता रोड पर नींव के बाद बंद पड़ा निर्माण
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में तीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण सात माह से अटका हुआ है। सीडी चौक, सेक्टर-14 मार्केट और शीतला माता रोड पर एफओबी नहीं बनने से लोगों को रोजाना व्यस्त सड़कों पर वाहनों के बीच से गुजरकर सड़क पार करनी पड़ रही है। इससे हादसों का खतरा बना हुआ है। तीनों जगहों पर एफओबी की नींव का काम पूरा हो चुका है, लेकिन आगे का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पिछले साल अप्रैल में इन तीनों स्थानों पर एफओबी का निर्माण शुरू कराया था। शुरुआत में निर्माण एजेंसी ने तेजी से काम करते हुए नींव तैयार कर दी, लेकिन इसके बाद काम रुक गया। कई माह से निर्माण बंद होने के कारण लोगों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

फाजिलपुर निवासी श्यामपाल यादव ने बताया कि सीडी चौक पर लोगों को रोजाना गुरुग्राम-सोहना हाईवे पार करने में परेशानी होती है। यहां एफओबी की सख्त जरूरत है, लेकिन नींव बनने के बाद काम बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुकेश यादव ने कहा कि एफओबी बनने से लोगों को राहत मिलेगी। निर्माण में देरी के कारण लोगों को अब भी जोखिम उठाकर सड़क पार करनी पड़ रही है।
वहीं, पटेल नगर निवासी किशन और राम अवतार ने कहा कि सेक्टर-14 मार्केट और शीतला माता रोड पर भी जल्द एफओबी का निर्माण पूरा किया जाना चाहिए। इन स्थानों पर वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पार करना लोगों के लिए मुश्किल बना हुआ है।
विज्ञापन


विशेष स्टील की सप्लाई में रुकावट से अटका काम
जीएमडीए की प्रवक्ता के अनुसार, तीनों स्थानों पर एफओबी की नींव का काम पूरा हो चुका है। इनके निर्माण के लिए विशेष प्रकार के स्टील की जरूरत है, लेकिन इसकी सप्लाई में रुकावट आने से परियोजना प्रभावित हुई है। स्टील की आपूर्ति करने वाला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष से प्रभावित हुआ है, जिसके कारण निर्माण एजेंसी को जरूरी स्टील नहीं मिल पा रहा है। स्टील की सप्लाई शुरू होते ही एफओबी के निर्माण और उन्हें स्थापित करने का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें