फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दमकल विभाग के तीन कर्मचारी किए बर्खास्त, एक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल में शामिल दमकल कर्मियों पर विभाग ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन

जिले के सभी सात फायर स्टेशन से मांगी जा रही फायर कर्मचारियों की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा निदेशालय ने हड़ताल में शामिल होने और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने पर गुरुग्राम के दमकल विभाग के चार कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इनमें से पालिका रोल पर नियुक्त एक कर्मचारी को निलंबित किया है जबकि एचकेआरएनएल के तहत नियुक्त तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी हुए हैं। इन कर्मचारियों पर गैरकानूनी तरीके से यूनियन गतिविधियों में शामिल होने, हड़ताल में भाग लेने, दूसरे कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल होने के लिए उकसाने और विभागीय काम में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।
सेक्टर-29 फायर स्टेशन में पालिका रोल पर तैनात साहुन खान को आगामी आदेशों तक निलंबित किया गया है। वहीं, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत सेक्टर-29 फायर स्टेशन में जितेंद्र, उद्योग विहार फायर स्टेशन में बलविंद्र और सेक्टर-37 फायर स्टेशन से गौरव को बर्खास्त किया गया है। जिले के सभी सात फायर स्टेशन से कर्मचारियों की रिपोर्ट व रोजाना की उपस्थिति मांगी जा रही है। इनमें सेक्टर-29, सेक्टर-37, भीमनगर, उद्योग विहार, आईएमटी मानेसर, पटौदी और सोहना में एक-एक फायर स्टेशन शामिल हैं।ट
विज्ञापन

कर्मचारियों से पूछे जा रहे छुट्टी पर रहने के कारण
ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों से छुट्टी के कारण पूछे जा रहे हैं। वहीं, अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट रोजाना तैयार की जाए। साहुन खान ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल हैं। प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी तो ही हड़ताल खत्म होगी। उन्होंने कहा कि निलंबित व बर्खास्त कर्मचारियों को भी वापस ड्यूटी पर लेना होगा।
विज्ञापन


जिला फायर विभाग के कर्मचारियों की रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जा रही है। ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली जा रही है कि वे हड़ताल में शामिल तो नहीं हैं। -नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, जिला फायर विभााग, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें