फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन कुत्तों ने हमला कर व्यक्ति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ फेज वन की घटना, आरडब्लयूए ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लावारिस कुत्तों को लेकर नगर निगम द्वारा कई नियम बनाए जाने के बाद भी कुत्तों के काटने का सिलसिला नहीं थम रहा है। डीएलएफ फेज वन के ए ब्लॉक में तीन कुत्तों ने हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घटना के बाद से इलाके में रोष है। आरडब्ल्यूए ने इस मामले में डीएलएफ फेज-एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
डीएलएफ फेज वन में ए ब्लॉक निवासी सोनाली गुप्ता वर्मा ने जानकारी दी है कि बुधवार की रात उनके पति संदीप वर्मा पर तीन कुत्तों ने उस समय हमला कर दिया जब वे घर के बाहर खड़े थे। कुत्तों ने काटकर उन्हें घायल कर दिया। घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ाेस में एक महिला लोगों के खड़े होने की जगह पर कुत्तों को खाना खिलाती है। कुत्तों को खिलाने के लिए अलग जगह निर्धारित की गई है। इसके बावजूद महिला उन्हें उसी जगह पर खाना खिलाती है। इलाके में पिछले दो महीने में कुत्तों के काटे जाने की यह सातवीं घटना है। डीएलएफ फेज वन ए ब्लॉक की आरडब्ल्यूए महासचिव पूनम जैन ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली, तो वे पीड़ित परिवार से मिलीं। तीन कुत्तों ने एक व्यक्ति पर हमला किया है। जबकि आरडब्ल्यूए ने नगर निगम के निर्देशानुसार कुत्तों को खाना खिलाने की जगह निर्धारित कर दी है, मगर कुत्तों को खाना खिलाने वाली महिला नहीं मान रही है। उनके खिलाफ स्थानीय डीएलएफ फेज-वन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक महीने पहले सेक्टर 23ए में आठ वर्षीय बच्ची को कुत्ते ने बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसकी प्लास्टिक सर्जरी होनी है। काटने वाले कुत्ते को किसी ने मार दिया था। इसको लेकर पेट लवर्स की ओर से आरडब्ल्यूए पर एफआईआर कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें