गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में पचगांव-जमालपुर रोड पर बुधवार की देर शाम मोकलवास गांव के पास ट्रक ने ब्रेजा कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच हुई इस टक्कर में कार सवार पटवारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही जमालपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मृतकों की पहचान पुखरपुर गांव निवासी कुलदीप (40), नवल सिंह (68) व समय सिंह (70) के रूप में की गई। कुलदीप एचएसआइआइडीसी में पटवारी थे। नवल सिंह सेना से सेवानिवृत्त हवलदार थे, जबकि समय सिंह किसान थे। बताया जा रहा है कि तीनों किसी काम से बुधवार की दोपहर जमालपुर गए थे।