फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 45 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोजाना आने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या में कमी के कारण जिले का रिकवरी रेट बढ़ रहा है, तो अब मरने वालों का आंकड़ा भी कम होने लगा है। शनिवार को 45 नए मरीज आए तो संक्रमण के चलते 3 मरीजों की मौत भी हुई। वहीं 44 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब मृतकों की संख्या भी घट रही है। पिछले सप्ताह जहां 52 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी। वहीं, इस सप्ताह यह आंकड़ा कम होकर 45 पर आ गया है। हालांकि, शनिवार को 3 मरीजों की मौत होने के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 846 पर पहुंच गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 80 हजार 257 पर पहुंच गई है, जिसमें से 1 लाख 78602 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले के अस्पतालों में 102 लोगों का इलाज चल रहा है तो 2 संक्रमित कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। वहीं, 705 संक्रमित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना जांच के लिए जिले में 5219 नमूने लैब में भेजे गए हैं, जिसमें से 1122 की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की जाएगी जबकि 4097 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी। इसी के साथ कुल जांच की संख्या अब बढ़कर 15 लाख 43 हजार 847 पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें