फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबकर तीन की मौत, एक व्यक्ति जीवित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के फर्रुखनगर खंड के गांव ख्वासपुर में रविवार देर शाम 3 मंजिला इमारत गिरने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए बचाव व राहत कार्य में सवा तीन बजे तक मलबे में दबकर 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति जीवित निकाला गया। गुरुग्राम जिला प्रशासन ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एनडीआरएफ), स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ), सिविल डिफेंस, हरियाणा पुलिस की इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के सहयोग से बचाव व राहत कार्य चलाया। रविवार रात से लगातार हो रही तेज बरसात के बावजूद राहत व बचाव कार्य निरंतर जारी रहा। वहीं फर्रुखनगर थाना पुलिस ने वेयर हाउस व भवन मालिक गुरुग्राम निवासी रविंद्र कटारिया तथा मैनेजर कृष्ण कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फर्रुखनगर ने बताया इमारत में केवल चार व्यक्ति ही थे। दो लोग पिछली दीवार गिरने पर भागकर इमारत से बाहर आ गए थे। उन्हीं के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। वेयर हाउस से सटी इमारत के मलबे में दबने से मूलरूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिला निवासी रोबिन (22), भिवानी निवासी प्रदीप कुमार (36) तथा टोनी भारद्वाज की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी प्रदीप चौधरी को रात में ही जीवित निकाल लिया गया था। दरवाजे तथा बीम के बीच दबने से प्रदीप चौधरी की जान बची। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है।
प्रदीप कुमार व रोबिन को रात में मरणासन्न हालत में निकाला गया था। देर रात दोनों की अस्पताल में मौत हुई। टोनी के शव को मलबे से सोमवार दोपहर निकाला गया। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने विजय के बयान पर वेयर हाउस व मकान के मालिक गुरुग्राम निवासी रविंद्र कटारिया तथा मैनेजर कृष्ण कौशिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि रविवार देर शाम जिला प्रशासन को कंट्रोल रूम पर संदीप नाम के व्यक्ति का फोन आया था, जिसने गांव ख्वासपुर में 3 मंजिला इमारत गिरने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें