फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंदिर में मिला तीन दिन का नवजात बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। मानेसर के बाबा भीष्मदास मंदिर में बुधवार सुबह करीब तीन दिन का नवजात बच्चा मिला। मंदिर पहुंचे पुजारी और लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। सूचना मिलने पर मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे स्वस्थ बताया। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, बच्चे को मंदिर में कौन छोड़कर गया, इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि बच्चे को रात के समय मंदिर में छोड़ा गया होगा। पुलिस ने बताया कि फिलहाल बच्चे की देखभाल की जा रही है। माता-पिता का पता नहीं चलने पर नियमानुसार बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें