गुरुग्राम। मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑन द स्पॉट प्रक्रिया जारी है। संस्थान की कुल 252 सीटों में 100 से अधिक पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि कई ट्रेडों में सीटें अभी रिक्त हैं। खाली सीटों को भरने के लिए विद्यार्थियों को 22 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले का मौका दिया गया है। इच्छुक विद्यार्थी जरूरी दस्तावेजों के साथ आईटीआई पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। प्रतिदिन दोपहर 12 बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे संस्थान स्तर पर मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित विद्यार्थियों को उसी दिन दाखिला दिया जाएगा। विभाग ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। संवाद