फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले की तीन कॉलोनियों को नियमित करने की घोषणा, निवासियों में खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर नगर निगम क्षेत्र की हैं कॉलोनियां- वजीरपुर एन्क्लेन्व, शहीद भगत सिंह काॅलोनी और भंगरौला में बी-7 स्थित काॅलोनी
विज्ञापन



सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बाद से इन काॅलोनियों में विकास कार्य होंगे शुरू
अमर उजाला ब्यूरो

मानेसर। गुरुग्राम जिले की तीन कॉलोनियों को सरकार की ओर से नियमित किए जाने की घोषणा के बाद इन क्षेत्रों के निवासियों में खुशी की लहर है। इन कॉलोनियों में गांव वजीरपुर स्थित बी-44 वजीरपुर एन्क्लेन्व, गांव हयातपुर स्थित बी-34 स्थित शहीद भगत सिंह काॅलोनी और गांव भांगरौला स्थित बी-7 स्थित काॅलोनी शामिल हैं।
यह तीनों कॉलोनियां मानेसर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत हैं। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बाद से इन काॅलोनियों में नगर निगम की ओर से विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने भी 33 कॉलोनियों का प्रस्ताव भेजा था। गुरुग्राम नगर निगम क्षेत्र से 89 कॉलोनियों का प्रस्ताव भेजा था। इनमें से किसी को भी नियमित नहीं किया गया है। इनको भी अब मानक पूरे होने के बाद अपने नियमित होने का इंतजार है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मानेसर नगर निगम के आयुक्त साहिल गुप्ता ने क्षेत्र के लोगों के साथ मुख्यमंत्री की इस घोषणा को लाइव सुना। इसके लिए एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। प्रदेश की 450 कॉलोनियों को नियमित किया गया है। गुरुग्राम में जिन काॅलोनियों को वैध किया गया है वह सरकार के मानक पर खरी उतरती हैं। इनमें मुख्य सड़क छह मीटर और आंतरिक सड़क तीन मीटर की है। इस बात का ध्यान रखा गया है कि जिन कॉलोनियों को नियमित किया गया है, उसमें आकस्मिक सेवाएं दी जा सकें। यदि कॉलोनियों की सड़कें संकरी होंगी तो दुर्घटना या अग्निकांड होने की स्थिति में जरूरी सेवाएं देने में बाधा आएगी।
इस बार दो एकड़ से छोटी ऐसी काॅलोनियों को भी नियमित किया गया है, जो पहले से किसी वैध काॅलोनी के साथ लगती हैं, जिससे उन काॅलोनियों में रहने वाले लोगों को भी सरकार की ओर से दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस तरह पहले के मुकाबले कॉलोनियों को नियमित करने में शिथिलता बरती गई है।
मानेसर नगर निगम द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में वहां के नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी, सहायक नगर योजनाकार सिद्धार्थ खंडेलवाल, एसडीओ प्लानिंग विपिन आदि मौजूद थे। वहां पर मौजूद गांव भांगरौला के पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, ग्राम पंचायत समिति के प्रधान जय प्रकाश, उप प्रधान किरोड़ीमल, आरडब्ल्यूए प्रधान हरपाल सिंह, निहाल सिंह, समय सिंह, वेद प्रकाश सहित अन्य स्थानीय निवासियों ने सरकार की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया।
-

बयान

जिले की तीन काॅलोनियों को नियमित किया गया है। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन के बाद से इन काॅलोनियों में नगर निगम की ओर से विकास कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे। - साहिल गुप्ता, निगम आयुक्त, नगर निगम, मानेसर



-

सरकार ने एक हजार से ज्यादा कॉलोनियों को नियमित किया

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2014-2022 के दौरान 685 काॅलोनियों को नियमित किया है। इस वर्ष में 131 काॅलोनियों पर वैधता की मुहर पहले ही लगाई जा चुकी है। बृहस्पतिवार को 450 काॅलोनियों को और नियमित किया गया।

-
33 कॉलोनियों के लिए भेजा था प्रस्ताव

इसी वर्ष 27 जुलाई को जिला प्रशासन ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग क्षेत्र के अंतर्गत 33 कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार को सूची भेजी थी। इनमें फर्रुखनगर में 9, पटौदी में 8, हरसरू में 4, मानेसर में 4, सोहना में 7, बादशाहपुर में एक कॉलोनी को नियमित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन


-

टाउन कंट्री प्लानिंग विभाग ने 2021 में शुरू किया था सर्वे

निगम क्षेत्र से बाहर बसावट वाली अनियमित कॉलोनियों का वर्ष 2021 में सर्वे कराया गया था। जिसमें 102 कॉलोनियों को चिह्नित किया गया था। इन कॉलोनियों में करीब 60 कॉलोनी ही ऐसी पाई गई जो निर्धारित मानकों के प्रमुख बिंदुओं जैसे दो एकड़ से अधिक का क्षेत्रफल व तीन मीटर से अधिक चौड़े रास्ते जैसी शर्तों पर खरी उतरी। 33 कॉलोनी में सभी विभागीय जांच पूरी की गईं। जिसके बाद शासन को भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें