फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन बाइक चोरी गिरफ्तार, पांच वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की पांच बाइक बरामद, मास्टर चाबी का करते थे इस्तेमारअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


सोहना। सीआईए सोहना की टीम ने तीन बाइक चोरों को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी मास्टर चाबी के जरिए बाइक का लॉक तोड़ते थे और उन्हें लेकर फरार हो जाते थे। आरोपियों से चोरी की गई बाइक को बरामद करने के साथ ही चार अन्य वारदातों का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए सोहना की टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। जांच के दौरान टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान धौलपुर राजस्थान निवासी उदय गिरी, कृष्ण उर्फ हरी बाबू तथा अर्जुन नगर निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान कुल पांच वारदातों का मौके पर ही खुलासा हो गया और पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बाइक चोरी करने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे। लॉक तोड़ने के बाद उसकी वायरिंग में कनेक्शन करके स्टार्ट कर लेते थे और बाइक लेकर फरार हो जाते थे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज हैं और आरोपी कृष्ण और उदय पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि धर्मेंद्र पहली बार काबू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें